फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: खुदाई से कहीं बंद तो कहीं उखड़ी पड़ीं गलियां

Sun, 19 Feb 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जल निगम द्वारा शहर में सीवर लाइन डालने का काम तीसरे फेज में किया जा रहा है। कई गलियों में आवाजाही को बंद कर दिया गया है। खुदी और उखड़ी सड़कें पड़ी होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा तीसरे फेज में शहर के मोहल्ला शांतिनगर में सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिसकी वजह से मोहल्ले की मुख्य गली को ही बंद कर दिया है।

इससे लोगों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे रोड से जाने वाले शांतिनगर के रास्ते पर मेन होल का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी वजह से यह मार्ग बंद कर दिया गया है। लोगों को इधर-उधर गलियों में होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर तीन माह पहले नगला पोता मार्ग पर सीवर लाइन डालने का काम किया गया था। वहां पर अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बीच में सड़क उखड़ी होने की वजह से चार पहिया वाहनों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें