सकीट। चपरई रोड पर सउआपुर गांव के पास घूम रहे 12 वर्षीय बालक को देख गांव के लोगों ने पुलिस के सुपर्द किया। थाना पुलिस ने बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा है।
पूछताछ में बालक ने अपना नाम बबलू पुत्र उदयवीर बताया। कहा कि वह जैथरा क्षेत्र के गांव अमृतपुर का रहने वाला है। उसके पिता के निधन के बाद मां घर छोड़कर चली गईं। दादा-दादी के पास रह रहा है। 15 दिन पहले घर से निकल आया था, रास्ता भटक गया है। इस पर ग्रामीणों ने उसको थाना सकीट पहुंचकर पुलिस को सौंप दिया।
थाना पुलिस ने चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी ज्योति शर्मा को बालक को उसके परिजन तक पहुंचाने को सौंप दिया। ज्योति शर्मा ने बताया कि बालक से पूरी जानकारी लेने के बाद उसके परिजन तक उसे पहुंचाया जाएगा।