फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ खाते में, पर पालिका का प्लान तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका कचरे से खाद बनाने के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने जा रहा है, इसके लिए शासन से तीन करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं, पर अभी तक पालिका न तो जमीन ही तलाश पाई है और न ही कोई प्लान तैयार किया है। पहले यह प्लांट विरामपुर में बनना था, पर अब उसे शहर में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित विरामपुर पर नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड है। जहां पर शहर से निकलने वाला कूड़ा डाला जाता है। पिछले साल नवंबर माह में सदर विधायक ने शासन से इस स्थान पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि शासन से अवमुक्त करा ली। इस राशि से वहां पर कूड़े से खाद बनाने का कार्य किया जाना है, लेकिन अभी तक विरामपुर में डंपिंग ग्राउंड में एक ईंट भी नहीं लगाई गई है।
अब नगर पालिका ने विरामपुर में कूड़े से खाद बनाने के प्लांट को शहर में लगाने का विचार बनाया है। शहर में जीटी रोड पर नेहरू नगर के सामने खाली पड़े दो प्लॉट में छोटा सा खाद बनाने का प्लांट लगाया जाएगा। पिछले सप्ताह ही नगर पालिका ने इस जगह को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए गई पालिका की टीम
नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि कूड़े से खाद बनाने का प्रशिक्षण लेने के लिए एक टीम भोपाल भेजी गई है, जहां कूड़े से खाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। डीपीएम सुरजीत सिंह और डीसी आतिफ हुसैन प्रशिक्षण ले रहे हैं।
अभी शहर से निकलने वाले कूड़े से खाद बनाने के लिए छोटा सा प्लांट लगा रहे हैं। बोर्ड बैठक में विरामपुर प्लांट के बारे में योजना बनाकर वहां पर प्लांट लगवाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें