फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से रोशन होंगे गांव

Tue, 08 Dec 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल जनेश्वर मिश्र और डा. राम मनोहर लोहिया योजना में चयनित जिले के 32 गांव सोलर लाइट की रोशनी से रोशन होंगे। दोनों योजनाओं में चयनित गांवों के दस निर्धन परिवारों को सरकार निशुल्क पावर पैक भी उपलब्ध कराएगी। और हर तीस परिवार पर एक सोलर स्ट्रीट लाइट लगाएगी। लाइट खराब होने पर ग्रामीण टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा कर समस्या का समाधान भी करा पाऐंगे। शासन से योजना के लिए धन आवंटित हो चुका है। लेकिन चुनाव व्यस्तता के चलते योजना पर काम नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नेडा के परियोजना अधिकारी चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की डा. राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र योजना में वर्ष 2014-15 और 2015-16 में चयनित जिले के 45 गांव जल्द ही सोलर लाइट की रोशनी से जगमगाएंगे। शेखर ने बताया 24 लोहिया गांव में तीस परिवारों पर एक स्ट्रीट लाइट के अलावा योजना के आवासों में सोलर पावर पैक लगाए जाएंगे। जबकि जनेश्वर मिश्र योजना में चयनित जिले के 21 गांवों में आठ स्ट्रीट लाइट और दस निर्धन परिवारों के घरों में सोलर पावर पैक लगेंगे। जनेश्वर मिश्र योजना में चयनित गांवों में निर्धन परिवारों का चयन खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की बैठक में महिलाएं पात्रों का चयन करेंगी। सोलर पावर पैक में 120 एंपियर बैटरी, 120 वॉट पैनल, एक डीसी फैन, तीन बल्ब के साथ पैनल में सेलफोन चार्जर प्वाइंट भी होगा। सोलर लाइट या पावर पैक में खराबी आने पर ग्रामीण टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएंगे। शिकायत दर्ज होते ही कॉल सेंटर परियोजना अधिकारी को एसएमएस भेजेगा। एसएमएस मिलने पर परियोजना अधिकारी खराबी ठीक करने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें