फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर एनर्जी से रोशन होगी तीर्थ नगरी

Sat, 16 Jan 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी सोरों को सोलर एनर्जी से रोशन करने का काम तेज गति से चल रहा है। सोलर लाइट के लगने से बिना बिजली के भी कसबे की लाइट जलेंगी। पालिका को डीजल के खर्चे में बचत भी होगी।
विज्ञापन

सोरों के मुख्य बाजार, हरिपदी परिक्रमा सहित अन्य गलियों में स्ट्रीट लाइट गई गई हैं। बिजली न होने पर मुख्य चौराहों की लाइट जेनरेटर से चलाई जाती हैं कई बार तो अंधेरा ही रहता है। तीर्थ नगरी को रात में बिना बिजली के भी प्रकाशित करने के लिए पालिका प्रशासन ने 5.61 करोड़ का सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट पर शुरू करा दिया है। मेला ग्राउंड में विशाल सोलर पैनलों को लगाया जा रहा है। इनसे मिलने वाली सोलर एनर्जी से बदरिया, सोरों के मुख्य बाजार, हरिपदी परिक्रमा मार्ग जगमगएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें