सकीट-चपरई मार्ग पर नगला गंगी के पास किनारे से धंसी मिट्टी। संवाद
सकीट। क्षेत्र के सकीट-चपरई मार्ग पर स्थित गांव नगला गंगी के समीप सड़क किनारे मिट्टी धंस गई है। इसकी वजह से लोगों को हादसा होने का भय बना हुआ है।
सकीट से शिकोहाबाद रोड की ओर जाने वाले मार्ग गांव नगला गंगी के पास सड़क के नीचे की मिट्टी का कटान लगातार हो रहा है। इसकी वजह से सड़क के नीचे बड़ा गड्ढा बन गया है। सड़क पर चलने वाले चार पहिया व भारी वाहन कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं।
लोगों को डर बना हुआ है कि कही कोई बड़ी घटना घटित न हो जाए। इसी मार्ग से तमाम लोग अपने वाहनों के माध्यम से एटा और शिकोहाबाद के लिए जाते हैं। इसकी वजह से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। रास्ता प्रभावित होता है तो लोगों का आवागमन भी रुक जाएगा।
सकीट-चपरई मार्ग पर नगला गंगी गांव के समीप सड़क किनारे मिट्टी धंस गई है। डर बना हुआ है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। जल्द ही सही कराया जाए। -धीरेंद्र सिंह, नगला गंगी
सड़क के नीचे तक मिट्टी कट गई है जिससे गड्ढा बढ़ता ही जा रहा है। मार्ग पर वाहनों का लगातार आवागमन बना रहता है कभी भी कोई घटना हो सकती है। - ओमकार सिंह, नगला गंगी
सकीट-चपरई मार्ग के बीच में गांव नगला गंगी में सड़क के नीचे की मिट्टी धंसने की जानकारी नहीं है। पता कर उसकी मरम्मत कराई जाएगी। - ललित कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग