फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो बर्बाद हो सकती है सालभर की पढ़ाई

Thu, 02 Mar 2017 12:23 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
...तो बर्बाद हो सकती है सालभर की पढ़ाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 चालक की मनमानी और गलती की सजा सिटी कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और उनके अभिभावकों को भुगतनी पड़ रही है। अवागढ़ में मंगलवार को हुए बस हादसे के बाद एबीएसए ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की है। इससे बच्चों का साल खराब होने का डर उन्हें सता रहा है।  
विज्ञापन

अवागढ़ में मंगलवार को सिटी कान्वेंट स्कूल की बस पलट गई थी। हादसे में 35 बच्चे घायल हुए थे। इसके बाद एबीएसए ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की। जैसे ही यह खबर अभिभावकों को लगी, वे परेशान हो गए। उड़ेरी निवासी अभिभावक हरेंद्र ने बताया कि हादसे में उनका बेटा भी घायल है। वे चाहते हैं कि कार्रवाई हो, लेकिन प्रशासन को वहां के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी करनी चाहिए। भंवरपाल ने भी कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए कार्रवाई होनी चाहिए। नरौरा के पवन ने कहा कि स्कूल बस चालक की गलती की सजा बच्चों को नहीं मिलनी चाहिए।

अधिकतर स्कूल रहे बंद, परीक्षा का बहाना
स्कूल बस हादसे के बाद बुधवार को अवागढ़ में ज्यादातर स्कूल बंद रहे। माना जा रहा है कि यह बंदी प्रशासनिक कार्रवाई के डर से थी। इस दौरान जहां सूर्योदय मार्डन स्कूल, सिटी कान्वेंट स्कूल, महावीर कीर्ति दिगंबर जैन स्कूल, एचपी पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, अरिहंत पब्लिक स्कूल, रॉयल पब्लिक स्कूल मेें ताले लटके नजर आए। वहीं अवागढ़ पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल्स स्कूल, सीपीएस इंटरनेशनल स्कूल खुले रहे। पूछने पर स्कूल संचालकों ने परीक्षा का बहाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें