एटा। अलीगढ़ से तस्करी कर लाई गई पिस्टल समेत पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। पिस्टल का सौदा 31 हजार रुपये में किया गया था। मारहरा थानाध्यक्ष सत्यपाल ने बताया कि मंगलवार रात सुल्तानपुर रेलवे फाटक के पास संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक तमंचा बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारहरा के गांव परसी निवासी संजय व अनिल, नगला तुला निवासी अंकित यादव और अलीगढ़ के लक्ष्मण गढ़ी निवासी सौरभ यादव नाम बताए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंकित ने 31 हजार रुपये में पिस्टल का सौदा किया था। जिसकी डिलीवरी देने के लिए सौरभ कार से आया था। अन्य आरोपी भी साथ में थे। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं आरोपियों से बरामद कार, असलहों को जब्त कर लिया गया है।
स्कूल की दीवार तोड़ नकदी, सामान चोरी
एटा। मलावन थाने कस्बा निवासी मुन्नालाल शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने गिलोरियस पब्लिक स्कूल की दीवार तोड़ लैब व ऑफिस का ताला तोड़कर एक इनवर्टर, दो बैटरी, एक लैपटॉप, एक सीसीटीवी कैमरा, एलसीडी सहित मेज की दराज में रखे 10 हजार रुपये चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। संवाद