फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण ही नहीं वेंडिंग जोन भी भूले अफसर

विज्ञापन
कचहरी रोड पर डाकघर के सामने सड़क तक लगाए गए हथठेल ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सरकार ने आदेश दिए तो अभियान चलाकर सड़क किनारों से अतिक्रमण हटाया गया। शहर में पथ विक्रेताओं के लिए आठ वेंडिंग जोन नियत किए गए, लेकिन वर्तमान में अधिकारी अतिक्रमण और वेंडिंग जोन को भूल चुके हैं। मनमानी ढंग से अतिक्रमण किया जा रहा है। वेंडिंग जोन से बाहर अधिकांश पथ कर विक्रेता अपनी दुकानें सजाए हुए हैं।
विज्ञापन

2017 में शासन ने उप्र पथ विक्रेता नियमावली लागू की थी। इसमें नगरीय इलाकों में वेंडिंग जोन बनाकर पथ विक्रेताओं को स्थान दिया जाना था। जहां वह अधिकृत रूप से अपना व्यापार कर सकें। जबकि भीड़भाड़ वाले और अधिक यातायात वाले स्थानों को नॉन वेंडिंग जोन के रूप में घोषित करना था। यहां पथ विक्रेताओं द्वारा व्यापार पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है।
नियमावली के प्रावधान लागू कराने में लंबा वक्त लगा। इस साल शासन ने जब सख्ती दिखाई तो अप्रैल में नगर पालिका ने मेहता पार्क रोड, कचहरी रोड, अलीगंज रोड सहित कुल आठ वेंडिंग जोन बनाए। इनके बाहर और अन्य स्थानों पर पथ विक्रेताओं का कारोबार प्रतिबंधित किया गया। शुरूआत में कुछ समय इसका पालन कराया गया, लेकिन बाद में भुला दिया गया।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर गायब हो गया बोर्ड
कचहरी रोड पर मुख्य डाकघर के पास एक वेंडिंग जोन बनाया गया। वर्तमान में यहां से बोर्ड ही गायब हो चुका है। चाट-पकौड़े और फास्ट फूड के ठेल मनमर्जी से सड़क पटरी तक खड़े किए जा रहे हैं। चार पहिया वाहन आते ही यहां यातायात फंस जाता है।
मेहता पार्क रोड पर नहीं हो रहा पालन
मेहता पार्क रोड शहर में बड़ा स्ट्रीट फूड ठिकाना बन चुका है। इसी के मद्देनजर पालिका ने यहां बोर्ड लगाकर वेंडिंग जोन घोषित कर दिया, लेकिन इसका पालन बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है। यहां करीब 50 पथ विक्रेता अपनी मर्जी से ठेल-फड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें