फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निपुण बना मजाक, शिक्षक नहीं लिख सके संवर्धन

Tue, 08 Aug 2023 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने मंगलवार को चार विद्यालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई और निपुण अभियान मजाक बनकर रह गया है। शासन द्वारा स्कूलों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शिक्षकों को अलग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को बीएसए ने चार स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों से सवाल किए, लेकिन वह जवाब नहीं दे पाए। इस पर बीएसए ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर सहित प्राथमिक विद्यालय नगला ख्याली, गिरोरा व प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर सोनोठ का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र- छात्राओं से सवाल किए। जहां विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सही नहीं मिली। इस पर एक शिक्षिका से अंग्रेजी में सवाल किया गया। वह सवाल का जवाब नहीं दे पाई। जबकि उन्होंने अंग्रेजी से एमए किया था। इसी तरह एक अन्य विद्यालय में हिंदी के शिक्षकों से संवर्धन लिखवाया गया, लेकिन वह इसे नहीं लिख पाए। इस पर शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें