फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डाकघर बेचेगा 58 हजार तिरंगे झंडे

Tue, 08 Aug 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बैठे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं राष्ट्रध्वज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोग डाकघर से तिरंगा खरीद सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने डाकघर को 58 हजार तिरंगे बेचने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

डाकघर के मंडल अधीक्षक एनके दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से जिले में 58 हजार तिरंगे बेचने का लक्ष्य मिला है। एक झंडे की कीमत 25 रुपये रखी गई है। 13 से 15 अगस्त के बीच कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी डाकघर से 25 रुपये देकर झंडा खरीद सकता है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन झंडा खरीदना चाहता है तो वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर कर सकता है। जिसके बाद नजदीकी डाकघर से डाककर्मी घर पर झंडा पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें