फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार साल बाद खुदाई में मिला लापता महिला का कंकाल

Sat, 13 Jun 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
चार वर्ष पूर्व महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार पति मंजेश (सफेद शर्ट में) और उसका साथी सौदा
विज्ञापन
एटा। चार साल, चार माह पहले गुमशुदा हुई महिला की तलाश में अवागढ़ पुलिस को सफलता मिली है। उसके पति ने अपने साथी की मदद से महिला की हत्या कर दी थी। अवैध संबंध के शक में बहन के यहां घुमाने ले जाने के बहाने हाथरस के हसायन क्षेत्र में उसे पहले गला दबाकर मारा फिर खेत में शव को दफन कर दिया। यक्ष एप के जरिए लंबित मामले की दोबारा से जांच में अवागढ़ पुलिस को यह कामयाबी मिली है। हत्यारोपी पति और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने शुक्रवार को इस वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घटना 15 फरवरी 2022 की है। वीनेश कुमार निवासी गांव सुपैती थाना मिरहची एटा ने अवागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि बहन चंद्रवती (48) को उसका बहनोई मंजेश निवासी शहनौआ अवागढ़ 15 फरवरी 2022 की दोपहर जलेसर क्षेत्र में बहन के यहां घुमाने की कहकर ले गया। 16 फरवरी को वह अकेला ही घर लौटा। उसकी पांच बेटियां हैं। उन्होंने मां के बारे में पूछने पर उसने चंद्रवती के गुस्सा होकर चले जाने की बात कही। 17 फरवरी को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पति वीनेश के बयान दर्ज किए, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिन पुलिस ने महिला को गुमशुदा मानते हुए जांच बंद कर दी। यक्ष एप में लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर एसएसपी डाॅ. इलामरन जि. ने गुमशुदा महिलाओं की बरामदगी के लिए अभियान शुरू कराया तो इस प्रकरण में फिर से जांच शुरू हुई। पुलिस को वीनेश के पूर्व में दर्ज किए बयानों से अब के बयानों में अंतर दिखा तो शक गहराया। कड़ाई से पूछताछ पर उसने सच उगल दिया।



अवैध संबंध के शक में गला दबाकर मारा
एएसपी के अनुसार अभियुक्त मंजेश ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी कासंगज में रहकर दूसरों के घर में झाडू पौंछा, बर्तन धुलने का काम करती थी। वह पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने हत्या की योजना बनाई। इसके तहत 15 फरवरी 2020 को चंद्रवती को उसकी बहन के घर जलेसर क्षेत्र में घुमाने के बहाने दोपहर एक बजे निकला। जलेसर में मंजेश को उसी के गांव का साथी सौदान मिला। दोनों ने साथ में शराब पी। यहां से तीनों जलेसर से बस में बैठकर हाथरस के सिकंदराराऊ पहुंचे। शाम सात बजे करीब टेंपो से हसायन क्षेत्र में गांव धर्मपुर नगरिया मोड़ पर उतरे। गांव जाने वाले रास्ते पर ईशन नदी के पास खेत में मंजेश और सौदान ने मिलकर चंद्रवती की गला दबाकर हत्या कर दी। वहां पहले से खोद रखे गड्ढे में शव दबा दिया।
विज्ञापन




खुदाई में मिला कंकाल और कपड़े
एएसपी ने बताया कि खुदाई में पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद किया है। इसमें सिर, रीढ़ और पैर की हड्डियां, कपड़े, गले में काले धागे का लॉकेट आदि मिला है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुमशुदगी को प्राथमिकी हत्या की धाराओं में तरमीम कर दी गई है। एएसपी ने बताया कि सौदान सिंह पर पहले से भी अवागढ़ और जलेसर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने में अवागढ़ के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित और टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें