फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय बच्ची सहित छह लोगों को कुत्तों ने काटा

सार

इस समय कुत्तों का प्रजनन समय चल रहा है, इसको लेकर वो खूंखार हो गए हैं।सभी को परिजन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।वहां पर पहले से कुत्ते झुंड में बैठे हुए थे और अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। इस समय कुत्तों का प्रजनन समय चल रहा है, इसको लेकर वो खूंखार हो गए हैं। कस्बा मलावन में तीन वर्षीय मासूम सहित छह लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इसकी वजह से लोगों में दहशत बनी हुई है। घर से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

कस्बा मलावन निवासी 60 वर्षीय भगवान सिंह, 34 वर्षीय उपदेश कुमार, 18 वर्षीय सोनू, तीन वर्षीय अनन्या, पांच वर्षीय हार्दिक और सात वर्षीय संयोगिता को अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों ने काट लिया। सभी को परिजन ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। उपदेश कुमार ने बताया कि वह गली से निकल रहा था। वहां पर पहले से कुत्ते झुंड में बैठे हुए थे और अचानक हमला कर दिया। कुत्ता पैर का काफी मांस नोंचकर ले गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आया हूं। जबकि सोनू ने बताया कि साइकिल से जा रहा था। तभी कुत्ते ने पीछा करते हुए हमला कर दिया। पैर का मांस नोंचकर ले गया। पड़ोस की बच्ची अनन्या को खेलते समय कुत्ते ने हाथ में काट लिया है। मलावन सीएचसी के डॉ. गौरव यादव ने कहा कि कुत्ते काटने के छह मरीज आए थे, इनके घाव होने पर उपचार दिया गया और सभी को एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी लगवाए गए। कुछ लोग घाव का उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज स्वेच्छा से गए थे।
मलावन की एक बच्ची सहित छह लोगों को कुत्ते ने काटा है। सभी पीएचसी सकीट से एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में उपचार लेने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1.40 बजे आए। मरीजों का कहना था कि बुधवार को काटा है। उपचार देकर इनकी छुट्टी कर दी गई। - डॉ. राहुल वार्ष्णेय, ईएमओ मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

कुत्तों में यह प्रजनन का समय है। ऐसे में वह हिंसक हो जाते हैं। अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस करने पर हमला कर सकते हैं। लोग इस तरह का आक्रामक कुत्ता दिखने पर सावधानी से निकलें। - डॉ. एसपी सिंह, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें