अलीगंज में ओवरलोड वाहनों को चेक करते एआरटीओ सतेंद्र सिंह। संवाद
अलीगंज। सड़क हादसों की रोकथाम को एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बुधवार को कस्बे में अभियान के तहत वाहनों को चेक किया। अभियान में एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने छह ओवरलोड वाहनों को सीजकर 1.30 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
एआएटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाने के पास वाहनों को रोककर जांच की। सड़क पर गुजर रहे दूध का टैंकर, लोडर, ईंट से भरे ट्रैक्टर आदि वाहन की फिटनेस, बीमा एवं नंबर प्लेट सहित अन्य कागजों की जांच की। बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे छह वाहनों को सीज कर कोतवाली में खड़ा कराया।
एआरटीओ की इस कार्रवाई से कस्बे और क्षेत्र के वाहन संचालकों एवं चालकों में खलबली मच गई। जानकारी होने पर लोगों ने वाहन खड़े कर दिए, जो वाहन रास्ते में थे वह वापस हो गए। एआरटीओ ने कहा दस्तावेज पूरे होने पर ही वाहन को सड़क पर लाएं।