फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शोभायात्रा में बलवा करने वाले 6 उपद्रवी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 40
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मारहरा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा के दौरान बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीडियो के आधार पर चिह्नित किए गए छह उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार को शोभायात्रा मिरहची से मारहरा तक निकाली गई थी। मारहरा में मुस्लिम आबादी के बीच से गुजरने के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने अशोभनीय टिप्पणी की थी। एक सभासद का बोर्ड तोड़ दिया था। इसको लेकर दोनों समुदाय के युवकों में तनातनी हो गई थी। बीचबचाव को आई पुलिस के साथ भी अराजक तत्वों ने धक्का-मुक्की की थी। मंगलवार को मारहरा पुलिस ने 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। सीओ संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि आरोपी रामवकील निवासी कुटैना माफी, सचिन निवासी खकरई, दुर्गेश निवासी कुटैना माफी, विपिन निवासी खैरपुर, योगेश निवासी फतेहपुर माफी, रिंकू निवासी सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें