एटा। चुनाव आयोग का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मंगलवार से शुरू होगा। बीएलओ आपके घर पर दस्तक देंगे और मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के लिए फॉर्म (गणना प्रपत्र) भरवाएंगे।
अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर यह एसआईआर किया जा रहा है। इसके लिए जिले में 1135 पदाभिहित अधिकारी, 1529 बीएलओ और 158 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। पात्रता के तहत व्यक्ति का भारत का नागरिक होना, न्यूनतम 18 की आयु, निर्वाचन क्षेत्र का मामूली तौर से निवासी होना, किसी विधि के तहत निरर्हित न होने की स्थिति देखी जाएगी। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र सभी मतदाताओं को उपलब्ध कराएंगे।
यह कार्य 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके आधार पर मतदाता सूची का का आलेख प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। इस दावे एवं आपत्तियां 8 जनवरी 2026 तक ली जाएंगी। 31 जनवरी तक इनका निस्तारण कर 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि सभी बीएलओ को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वह 4 नवंबर से घर-घर जाकर मतदाताओं से फॉर्म भरवाएंगे।