शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा का क्रमिक अनशन रंग लाया। सोमवार को
आंदोलन स्थल पर पहुंचे एसडीएम, बीएसए की उपस्थिति में हुई वार्ता के बाद
लेखाधिकारी ने ग्रांट मिलते ही सभी भुगतान करने का आश्वासन देते हुए हड़ताल
खत्म कराई।
शिक्षामित्रों की वेतन भुगतान की मांग मान ली गई।
लेखाधिकारी ने शासन से ग्रांट मिलते ही भुगतान करने का पत्र जारी कर दिया।
कृपाल सिंह, राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, मनोज यादव, सुद्योत्कार यादव ने कहा
कि संगठन की एकता से ही हमने हर लड़ाई जीती है। उपस्थित शिक्षामित्रों में
राष्ट्रदीप पचौरी, एसके राजपूत, रामबहादुर वर्मा, विपिन राघव, आशा यादव,
प्रेमलता, अनीता शाक्य, रंजना सिंह,हरिओम प्रजापति आदि रहे।