फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिया ब्याहन चले रघुराई ...

Tue, 04 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
सिया ब्याहन चले रघुराई ... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में मंगलवार को रामबरात शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। आकर्षक झांकियां सजाई गईं। काली अखाड़ों ने प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

बरात सहावर गेट रामलीला मंदिर से शुरू हुई। सांसद राजवीर सिंह ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। आकर्षक वेष भूषा व सज्जा के साथ मुख्य रथ पर विराजमान स्वरुप बेहद आकर्षक लग रहे थे। पूजा अर्चना एवं आरती के साथ राम बरात शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सहावर गेट से शोभायात्रा वारहद्वारी रामलीला मंच की ओर से परिक्रमा करती हुई, सोरों गेट पहुंची। सोरों गेट बाजार से गली पुरानी चक्की, गली पल्लेदारान, बड़ी होली, मीना बाजार, गली बोहरान, गली पचौरिया, सूत की मंडी, बिलराम गेट होती हुई नदरई गेट बाजार से जोरा भोरां, गली मिट्टूलाल आदि क्षेत्रों में शोभायात्रा ने भ्रमण किया। बरात में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां थी। लोग जगह जगह रामबारात को देखने के लिए हुजूम लगाए बैठे थे। जगह जगह प्रसाद का वितरण हुआ। शोभायात्रा के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अमित बाबा, महामंत्री गोपाल मराठा, पूर्व विधायक देवेद्र प्रताप, पूर्व ब्लक प्रमुख देवेंद्र राजपूत, सुरेश माहेश्वरी, रोविन साहू, धर्मेंद्र माहेश्वरी, राजवीर भल्ला, अजय डांगरा, किशु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 प्रभपार्क में पहली बार जनकपुरी सजाई गई। आगरा से आए कारीगरों ने जनकपुरी की साजसज्जा की। जनकपुरी की छठा देखते ही बन रही थी। भव्यता को देखकर हर कोई मंत्र मुग्ध नजर आया। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय भी बनी रही। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के निर्देश पर कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल, पीएसी तैनात रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें