फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम कथा में उमड़े भक्त

Tue, 05 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला वृत्याना में चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। मंगलवार को कथा व्यास आचार्य गौरव कृष्ण पंाडे ने भगवान श्रीराम के नामकरण और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के बाल्य रूप को देखने के लिए भगवान शंकर भी सन्यासी का रूप धारण कर अयोध्या पहुंच गए थे। उन्हें भी श्रीराम की एक झलक पाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करने पड़े। कथा में अहिल्या उद्धार, ताड़का वध, प्रसंग की कथा भी सुनाई गई। इस दौरान  कथा के आयोजक महेंद्र चंद्र पांडे, अमरीश पांडे, पप्पू खलीफा, जयकिशोर, विनोद कुमार शर्मा, अवधेश दीक्षित, सुशील शर्मा, सुधीर शर्मा, मुकेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें