फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैडमिंटन में श्रेष्ठा और ऋतिक ने मारी बाजी

Sat, 30 Aug 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी-संवाद
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता व कस्बा अलीगंज स्पोर्टस स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बैडमिंटन में श्रेष्ठा और ऋतिक ने बाजी मारी। वहीं कबड्डी में स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगंज की टीम ने फाइनल जीता।
विज्ञापन

शहर के पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 14 बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें में 70 बालक व 55 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालिका सिंगल वर्ग में श्रेष्ठा गहलोत प्रथम, परी उपाध्याय द्वितीय व प्रज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग डबल्स में प्रथम स्थान पर परी श्रेष्ठा, द्वितीय निधि, सलोनी व तृतीय अंशिका, सौना रही।
सिंगल बालक वर्ग में प्रथम ऋतिक, द्वितीय मयंक व तृतीय स्थान पर प्रतीक रहे। बालक डबल वर्ग में प्रथम स्थान पर ऋतिक-सौम, द्वितीय मयंक-तन्मय व तृतीय स्थान पर रितिक यादव व अंकित पाल रहे।
विज्ञापन

अलीगंज में प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीम अलीगंज जगमोहन गुप्ता व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कृष्ण प्रताप सरल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर व टॉस कर किया। कबड्डी की 8 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में एसबी स्पोर्ट क्लब अलीगंज ने जीडी इंटरनेशनल स्कूल अलीगंज की टीम ए को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जीडी इंटरनेशनल स्कूल अलीगंज टीम बी को हराकर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगंज की टीम जीती। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगंज ने एसबी स्पोर्ट्स क्लब अलीगंज को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें