कब्जा करने से रोकने पर चलाई गोली
एटा। कोतवाली नगर में सुधा देवी निवासी धारिकपुर थाना निधौली कलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 5 अप्रैल 2023 को सुबह 10.30 बजे शहर में स्थित मोहल्ला बनगांव में प्लाट पर थी।
इस प्लॉट पर सुमनेश निवासी रामनगर थाना निधौली कलां, इसके बेटा रजनीश व संदीप, भाई मनोज, साला पप्पू निवासी मुईउददीनपुर थाना मारहरा कब्जा करने आए। इसका विरोध किया तो मारपीट की और तमंचे से गोली चला दी।
शहर के ही मोहल्ला कटरा निवासी राजू कश्यप ने पड़ोसी छोटू, इसकी पत्नी रीना, नितिन आदि के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि इन्होंने पिटाई की और खुरपी से हमला कर घायल कर दिया। थाना रिजोर में विमलेश निवासी भांबरपुर ने अपने पति सूबेदार सिंह सहित चार के खिलाफ गालीगलौज कर मारपीट करने और धारदार हथियार से चोट पहुंचाने की रिपोर्ट लिखाई है। संवाद