फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गेहूं खरीद में लापरवाही पर सहकारी सोसायटी के सचिवों को चेतावनी

Mon, 22 May 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद में लापरवाही पर सहकारी सोसायटी के सचिवों को चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं हो पा रही है। इसे लेकर अफसर परेशान हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में सहकारी सोसायटी के सचिवों की लापरवाही मिली। इस पर डीएम ने उन्हें चेतावनी जारी की।
डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि किसान भाई सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं बेचें। उन्हें सोसाइटी से खाद उपलब्ध कराने में वरीयता दी जाएगी। सभी केंद्र प्रभारियों को एक सप्ताह में 10-10 मीट्रिक टन गेहूं खरीद करने को कहा। प्रभारियों सहित सोसाइटी सचिवों को निर्देश दिए कि पंजीकृत किसानों से घर जाकर वार्ता करें। एक सप्ताह के अंदर 10-10 एमटी गेहूं की खरीद होनी चाहिए। नहीं तो आगामी समय में कॉपरेटिव सोसाइटी को खाद-बीज नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने गेहूं खरीद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले केंद्र प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देने के भी निर्देश दिए। वहीं एक एमटी से कम जिन सोसाइटी पर खरीद हुई है, उन्हें नोटिस जारी करने को कहा। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर, डीएसओ कमलेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें