फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सांड़ों की लड़ाई में एक घंटे तक बंद रहीं दुकानें

Sat, 06 Sep 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कस्बा जैथरा में बिजलीघर के पास दुकानों के सामने लड़ते सांड़।  - फोटो : कस्बा जैथरा में बिजलीघर के पास दुकानों के सामने लड़ते सांड़।
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे के बिजलीघर पर शनिवार की सुबह दो सांड़ दुकानों के सामने लड़ने लगे। दुकानें खोलने का भी यही समय था। वहां पहुंचे दुकानदारों ने उन्हें हटाने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों सांड़ों ने एक-दूसरे को दुकानों के सामने ही घसीटना शुरू कर दिया। सांड़ आठ से दस फुट के दायरे में एक-दूसरे को टक्करें मारते रहे जिसके चलते बिजलीघर के आसपास के लोग भयभीत रहे। इस दौरान एक दुकानदार के खोखा के बाहर पड़ा तख्त भी क्षतिग्रस्त हो गया। सांड़ों के इस उत्पात के चलते एक घंटे तक दुकानें नहीं खुल सकीं। दरबारी लाल, अजय कुमार, रामरतन, रामबरन आदि लोगों ने नगर पंचायत से सांड़ों को कान्हा आश्रय स्थल में पहुचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें