फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूजा के दीपक से जूते-कपड़ों की दुकान में लगी आग

Mon, 13 Nov 2023 09:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा सकीट के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर के पास जूते-कपड़ों की दुकान में दिवाली पर की गई पूजा के दीपक से आग लग गई। इससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान और फर्नीचर आदि जल गया।
विज्ञापन


दिवाली वाले दिन रविवार को नगर के वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर के पास बंद दुकान में रात करीब 8:30 बजे आग लग गई। धुआं देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। दुकान मालिक शिव शरण दीक्षित ने बताया कि हमारी जूता-चप्पल व रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। रोजाना की तरह रविवार को शाम करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। कुछ समय बाद फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। दौड़कर दुकान पर आए। दुकान खोलकर देखा तो आग की लपटें निकल रहीं थीं। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया, लेकिन तब तक जूते, चप्पल, कपड़े आदि जल चुके थे। खबर मिलने पर सकीट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में मदद की।

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि दिवाली की रात बाजार में एक दुकान में आग लग गई। दुकान में लकड़ी के फर्नीचर में ही पूजा का मंदिर बना हुआ था। दुकान मालिक ने दिवाली के पर्व पर पूजा किया और दीपक या मोमबत्ती जलाकर रख दिया था। इसके बाद दुकान बंद करके घर चले गए। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि दीपक या मोमबत्ती से ही लकड़ी में आग लगने से दुकान में यह हादसा हुआ है। दुकान मालिक द्वारा थाने पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। सूचना मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें