फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षामित्र के पति पर प्रधानाध्यापिका से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। प्राथमिक विद्यालय मितौलिया में तैनात शिक्षामित्र के पति के खिलाफ प्रधानाध्यापिका ने खंड शिक्षाधिकारी से शिकायत की है। वहीं कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका कंचन शर्मा ने बताया कि शिक्षामित्र रेखा रानी के पति ने अपशब्दों का प्रयोग कर दुर्व्यवहार किया है। रेखा रानी 19 फरवरी से लगातार अनुपस्थित चल रहीं थीं। बीएसए के विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया। बीएसए के जाने के बाद रेखा अपने पति राहुल के साथ विद्यालय आईं और उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थिति वाले दिन मेरी बिना अनुमति के अपने हस्ताक्षर कर दिए। मुझ पर अपनी उपस्थिति प्रमाणित करने के लिए दबाव बनाने लगीं। मैंने प्रमाणित करने से मना किया तो उसके पति राहुल ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। तेज आवाज में गाली-गलौज सुन विद्यालय परिसर में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। रोका तो वह धमकी देकर चला गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें