फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति देवी की टीम बनी विजेता

Thu, 07 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन प्रमोशन की ओर से आयोजित अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन सेमफोर्ड और श्रीमती शांति देवी पाराशर जेएच स्कूल की टीम में कांटे का मुकाबला हुआ। इसमें शांति देवी पाराशर स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और प्रथम गेंद खेलकर दूसरे दिन के लीग मैच का शुभारंभ किया। 25-25 ओवर के मैच में शांति देवी पाराशर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 25 ओवर में 179 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में शांति देवी स्कूल की टीम ने शेमफोर्ड की टीम को 21.1 ओवर में आउट कर दिया। शांति देवी पाराशर के खिलाड़ी अभिषेक शाक्य मैन ऑफ द मैच रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि हार-जीत जिंदगी के पहलू हैं, लेकिन हार से सबक लेकर जीत के लिए प्रयास करना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। इसलिए हार से हताश न होकर जीत के लिए प्रयास करना चाहिए। पूर्व क्रिकेटर यशवीर शर्मा, पूर्व क्रिकेटर किशन ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। मैच के दौरान डा. शैलेंद्र सिंह यदुवंशी, शिवा राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें