फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में मिठाई खाने से फूड पॉइजनिंग: 70 लोग हो गए बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही कर रही इलाज

Tue, 13 Jun 2023 02:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा

सार

एटा में शादी समारोह में मिठाई खाने से 70 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही उनका इलाज कर रही है। 
विज्ञापन
Etah: शादी में मिठाई खाने से फूड पॉइजनिंग: 70 लोग हो गए बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में शादी समारोह में मिठाई खाने से लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गया। बराती व गांव के लोगों को मिलाकर करीब 70 लोग बीमार हो गए। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी जांच की। टीम उनका इलाज कर रही है। 

विज्ञापन


मामला जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के पुरसारी गांव का है। बीती रात गांव निवासी एक शख्स के घर बरात आई थी। यहां पर खाने के साथ लौकी की मिठाई बनाई गई थी। गांव के लोगों ने बताया कि लौकी की मिठाई खाने वाले बराती व गांव के लोग मिलाकर करीब 70 लोग बीमार हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही इलाज

इतनी बड़ी संख्या में लोगों को फूड पॉइजनिंग होने से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फोन करके स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद उनका इलाज शुरू किया। जैथरा सीएचसी प्रभारी राहुल चतुर्वेदी ने बताया करीब 60 से 70 लोग शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य टीम लोगो का उपचार कर रही है। गम्भीर स्थिति किसी की नहीं है। लगातार निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें