फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रंजिश में हुई फायरिंग में पांच महिला समेत सात घायल

Sun, 18 Oct 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला गंजी में जमीन की पुरानी रंजिश में रविवार की शाम को दो पक्षों में फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। इसके साथ ही दोनों पक्ष में जमकर चले लाठी-डंडों में पांच महिला समेत सात लोग घायल हुए हैं। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला गंजी निवासी श्रीकृष्ण और जयवीर सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। श्रीकृष्ण ने कहा कि रविवार की शाम करीब चार बजे पशुओं को दवा पिलाने जा रहे थे। तभी पीछे से फायर की आवाज सुनाई दी। दौड़कर खेत पर पहुंचे तो काम कर रहे उनके बेटे को जयवीर का बेटा ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास कर रहा था। किसी तरह वह अपने बेटे को बचाकर वहां से निकल सके। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी पहुंच गए।
जयवीर सिंह ने बताया उनका बेटा ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था तभी छह-सात लोग फायरिंग करते हुए वहां पहुंच गए। दोनों पक्ष से हुई फायरिंग और जमकर चले लाठी-डंडों में विनीता, विमला देवी, फूलमती, जयवीर सिंह, श्रीकृष्ण, शिल्पी और ममता घायल हुए हैं। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उनको हिरासत में लिया है। दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए एक-दूसरे पर फायरिंग करने और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला गंजी में दो पक्षों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश है। इस मामले में दोनों पक्ष में फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपों की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -श्वेताभ पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें