फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में चार अज्ञात शव मिलने से लोगों में दहशत

Mon, 14 Sep 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जैथरा में मिले दो अज्ञात शवों की गुत्थी सुलझी नहीं थी कि सोमवार सुबह  घिलौआ रोड पर एक और अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक युवक की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान  नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर स्थित गांव घिलौआ रोड पर सोमवार सुबह लोग ठहलने निकले थे, सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। शव को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक शव की शिनाख्त की कोशिश की, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 साल है, वह नीले रंग की पेंट और काले रंग की टीशर्ट पहने हुए थी। युवक के हाथ पर अजय और सपना लिखा हुआ है। 10 सितंबर को थाना जैथरा में महिला, युवक और पिलुआ में अज्ञात युवती का शव मिल चुका है, जिसमें पिलुआ में मिले शव की शिनाख्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें