फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर न आने से आवेदकों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय पर सर्वर डाउन के चलते बैठे रहे आवेदक- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। एआरटीओ कार्यालय पर सर्वर गायब होने पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचाने आए आवेदकों ने हंगामा कर दिया। बाद में, किसी तरह कर्मचारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय पर सोमवार को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में आवेदक पहुंच रहे हैं। हालांकि चार दिन से सर्वर गायब होने से आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को भी दोपहर 12 बजे सर्वर गायब हो गया।
इस पर आवेदकों ने हंगामा कर नारेबाजी करने लगे। इससे कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। आवेदकों का आरोप है कि कर्मचारी 12 बजे के बाद फोटो खींचने में लापरवाही करते है और सर्वर न होने की बात कहते हैं। इस पर चार आवेदकों ने अंदर जाकर सिस्टम को देखा। यहां सर्वर नहीं होने पर आवेदक शांत हुए। इसके कुछ देर बाद ही आवेदक बीएसएनएल कर्मचारियों के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

कार्यालय पर नगला बरी से आए राकेश ने बताया कि उन्होंने डीएल के लिए आवेदन किया था लेकिन दो दिन से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनका फोटो नहीं हो पा रहा है। राजाके रामपुर से आए अखिलेश ने बताया वह चार दिन पहले आए थे। उस समय भी सर्वर की समस्या थी और आज भी है। बाद में एआरटीओ के कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

दोपहर में एक घंटे के लिए सर्वर चला गया था। इससे थोड़ी समस्या उत्पन्न हुई थी। बाद में सर्वर आ जाने के बाद आवेदकों के फोटो होने लगे थे।
अभिनव चौधरी, पीटीओ, एटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें