बेसिक शिक्षा परिषद की खेल प्रतियोगिताओं में जिले के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उनकी सफलता पर परिवार और विद्यालय प्रशासन ने बधाई दी।
बेसिक शिक्षा परिषद की खेल प्रतियोगिताएं छह साल बाद फिर से शुरू हुई हैं। एमएल पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर सई की कक्षा पांच की छात्रा खुशबु राजपूत निवासी नगला बीच ने 200 मीटर दौड़ में, कक्षा 8 के छात्र जय प्रकाश निवासी हिम्मतपुर सई ने 200 मीटर, 600 मीटर और गोला फेंक में प्रतिभा दिखाई।
उन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इसके बाद वह मंडल स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचने में सफल हो गए। अलीगढ़ में 23 फरवरी को आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों छात्रों ने अपनी विजय पताका फहराई। चयनित छात्र 29 फरवरी, 1-2 मार्च को लखनऊ में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक राम निवास लोधी, प्रधानाचार्य प्रदीप पांडेय, हरी सिंह, मिथलेश, शिखा, दिनेश, कैलाश, चंद्र भान आदि ने हर्ष जताया है।