फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का पेपर देख खुश हुए परीक्षार्थी

Mon, 02 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षाओं का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा। अधिकांश परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी कोर का पेपर आसान बताया। तीन परीक्षा केंद्रों पर संपन्न इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा में 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आज हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड, आईसीएसई परीक्षाओं के साथ ही सोमवार से सीबीएसई परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। सोमवार को इंटरमीडिएट अंग्रेजी के पेपर से परीक्षार्थी खुश रहे। अधिकांश ने पेपर आसान बताया। तो वहीं कुछ ने सामान्य कहा। सीबीएसई की परीक्षा जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।



अंग्रेजी का पेपर आसान रहा। पूरा पेपर पढ़ा हुआ था। निर्धारित समय से पहले ही हल कर लिया। इससे हिम्मत बढ़ रही है। - श्रेया द्विवेदी, परीक्षार्थी, एटा



केंद्र पर इंटरमीडिएट के पंजीकृत 389 परीक्षार्थियों में इंगलिश कोर के 222 एवं फंगशनल इंगलिश के 167 परीक्षार्थी शामिल थे। इनमें नौ अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रहीं। मंगलवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय में 307 परीक्षार्थी शामिल होंगे। - सिस्टर थेरेस, केंद्र व्यवस्थापक, आसिस कांवेट स्कूल, एटा
विज्ञापन




केंद्र पर पंजीकृत 409 परीक्षार्थियों में से 26 अनुपस्थित रहे। 383 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। मंगलवार को हाईस्कूल विज्ञान में 272 परीक्षार्थी शामिल होंगे। -एसएस मिश्र, केंद्र व्यवस्थापक, सरस्वती विद्या मंदिर, एटा



केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण रहीं। इंटरमीडिएट के 441 परीक्षार्थियों में से दो अनुपस्थित रहे।- एसएन तिवारी, केंद्र व्यवस्थापक, एसबी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें