फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एसआईआर में लगाए गए सेक्टर अधिकारियों ने शुरू किया कार्य

Tue, 25 Nov 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में बीएलओ के सहयोग के लिए 131 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सोमवार से सभी बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्य करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्येक सेक्टर अधिकारी को अपने क्षेत्र में मतदाताओं के प्राप्त गणना प्रपत्रों के समयबद्ध डिजिटाइजेशन, सत्यापन और प्रगति की नियमित रिपोर्ट के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 33, एटा में 38, मारहरा में 34 और जलेसर विधानसभा क्षेत्र में 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी अधिकारी इसे गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करें। लोगों से अपील की है कि अभियान में सक्रिय सहयोग करें। फॉर्म समय पर भरें तथा अपने-अपने विवरण की जांच करें कि उनका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



बीएलओ से संपर्क कर एसआईआर फॉर्म अवश्य भरें

मिरहची। कस्बे में सपा कार्यालय पर सोमवार को एसआईआर की समीक्षा बैठक हुई। राष्ट्रीय सचिव और फिल्मी अभिनेता राकेश राजपूत ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर से संबंधित जानकारी दीं। कहा कि एसआईआर में फॉर्म जरूर भरें, न भरने पर निर्वाचन आयोग आपका नाम मतदाता सूची से हट जाएगा और बाद में नाम शामिल कराना मुश्किल होगा। नाम और अन्य प्रविष्टियां यदि गलत हैं तो बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरकर संशोधित करा लें। बैठक में नेपाल सिंह, हिमालय लोधी, प्रदीप यादव, विजय सिंह, भोजराज जाटव, अवधेश कुमार, सैयद सूफी नसीर अली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें