फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तलाक दिए बिना कर ली दूसरी शादी, मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Apr 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक महिला ने धोखे से दूसरी शादी करने की रिपोर्ट पति सहित 11 लोगों के खिलाफ थाना जैथरा में दर्ज कराई है। पीड़िता प्राची गुप्ता निवासी अमन विहार नई दिल्ली ने पति पारस गुप्ता निवासी जैथरा पर आरोप लगाया है कि उसने धोखाधड़ी से दूसरी महिला से शादी बिना तलाक लिए ही कर ली है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं थाना जलेसर में लवली गुप्ता उर्फ राधिका निवासी महानमई ने अपने पति सुनहरी लाल निवासी संगम विहार नई दिल्ली सहित 12 ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया गया और गालीगलौज कर हत्या करने की धमकी दी जा रही है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें