फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आईटीआई में सीटें रह गईं खाली, चौथी सूची का इंतजार

Tue, 12 Sep 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। आईटीआई में प्रवेश के लिए तीसरी सूची 96 विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए आई थी, लेकिन 56 विद्यार्थियों द्वारा आईटीआई में प्रवेश लिया गया। इसके बाद भी यहां करीब 100 सीटें खाली रह गईं हैं। अब सीटाें को भरने के लिए चौथी सूची का इंतजार है।
विज्ञापन


कासगंज मार्ग पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हैं। यहां 15 ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेडों में 544 सीटें हैं। इन दिनों यहां प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। पहले प्रवेश के यहां दो सूची आई इस दौरान 388 विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश लिया गया। तीसरी सूची में सिर्फ 56 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इससे आईटीआई में कुल 444 सीटें भर पाईं। अब यहां 100 सीटें विभिन्न ट्रेडों में खाली रह गईं हैं। अब प्रशिक्षण संस्थान को शासन से भेजी जाने वाली चौथी सूची का इंतजार है। फोरमैन एससी व्यास ने बताया कि संस्थान में शासन से विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए चौथी सूची का इंतजार है। संस्थान में 100 सीटें विभिन्न ट्रेडाें में खाली हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में कुल संचालित ट्रेड- 15
कुल सीटें- 544
दो सूची में भरी गईं सीटें- 388
तीसरी सूची में भरी गईं सीटें- 56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें