एटा। कासगंज रोड स्थित एक बंद फैक्टरी में पुराने भवन की तोड़फोड़ कई दिनों से की जा रही है।
असरौली की ग्राम प्रधान मीरा देवी ने डीएम से शिकायत की। बिक्री, तोड़फोड़ और कब्जा किए जाने का अवैध बताया। इस पर बुधवार को एसडीएम सदर विमल कुमार और तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय वहां पहुंचे। तोड़फोड़ करा रहे लोगों का कहना था उनके पास बिक्री व अन्य संबंधित कागजात हैं। लेकिन मौके पर उपलब्ध नहीं थे।
एसडीएम ने कहा कि बिना अनुमति के तोड़फोड़ नहीं कराई जा सकती है। उन्होंने काम रुकवा दिया। वहां से दो लोगों को कोतवाली नगर पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला