फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीएसए कार्यालय में देर शाम तक प्रपत्रों की चली पड़ताल

Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वर्ष 2016 में बेसिक शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया हुई थी। जो पूरी नहीं हो सकी थी। अदालत ने मैरिट जारी कर भर्ती को पूरा करने का आदेश दिया। शुक्रवार को डायट पर देर शाम तक काउंसलिंग का दौर चला था। 90 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। शनिवार को बीएसए कार्यालय पर देरशाम तक इनके प्रपत्रों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन


सपा शासनकाल के दौरान प्रदेश के 51 जनपदों में बेसिक शिक्षा विभाग में 12460 पदों पर भर्ती निकली थी। जिले में भर्ती के तहत 335 पद मिले थे। 266 का चयन हो गया था। जनपद के निवासी अभ्यर्थियों को इसमें प्राथमिकता दी गई थी। इस पर दूसरे जनपदों के अभ्यर्थी प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं हो पाए। यह अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। कोर्ट ने आदेश जारी किया कि दोबारा से इसकी मेरिट बनाई जाए और काउंसलिंग की जाए। प्रथम चरण में जिले में 16 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया।

रिक्त पदों के सापेक्ष शुक्रवार को काउंसलिग की गई। शनिवार को मेरिट बनाकर सूची को पोर्टल पर अपलोड करना था। निर्देश थे कि सूची पोर्टल पर अपलोड करने से पहले अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की पूरी तरह से पड़ताल कर लें। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की ऑनलाइन जांच की जा रही है। उसके बाद मेरिट बना सूची को अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें