अरुणा नगर स्थित श्री रामबाल भारती इंटर कालेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के प्रयासाें की तारीफ कर अतिथियों ने उन्हें प्रेरित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरि व आर्ष गुरुकुल के अधिष्ठाता आचार्य देवराज शास्त्री ने किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया। इस मौके पर डीआईओएस गिरि व प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास यादव ने बच्चों से मॉडल के बारे में जानकारी ली और आगे भी वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने स्वचालित रोबोट, सोलर स्कूटी, स्पेस शटल, क्लेपिंग हाउस, जैविक खाद, रासायनिक खाद, वाटर अलार्म, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, पनडुब्बी पेरिस्कोप, पवन चक्की, ज्वालामुखी, इलेक्ट्रॉनिक स्विज बोर्ड, ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीन हाउस, स्मार्ट क्लास, वाटर पावर प्लांट, पवन चक्की से विद्युत उत्पादन, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि विभिन्न मॉडल पेश किए। लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रदर्शन किया। इनमें कुमारी शालिनी, अनुपम, खुशबू, भावना यादव, शिवानी राघव, पारूल यादव, प्रीति गौतम, तान्या, मेघा यादव, हर्षिता, रिचा, राखी शाक्य, रुचिता, रौनक वार्ष्णेय आदि को सराहा गया।
इस मौके पर विजयपाल सिंह, दुर्वेश सिंह, संजीव कुलश्रेष्ठ, प्रांजुल कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र सिंह, रवेंद्र पाल, विपिन यादव, सुखवीर सिंह, निर्मला, प्रेमलता, अर्चना यादव आदि मौजूद थे।