फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरों के निशाने पर स्कूल एक रात में तीन जगह चोरी

Wed, 14 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। सर्किल क्षेत्र के सरकारी स्कूल चोरों के निशाने पर हैं। मंगलवार रात तीन विद्यालयों को खंगालकर सामान चोरी कर ले गए। 16 दिन में हुई 19 चोरी की घटनाओं में 16 स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन


लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। मंगलवार रात चोरों ने क्षेत्र के नगला सुभान के उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय को खंगाला। यहां से चोर गैस सिलिंडर एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।
बुधवार सुबह दोनों स्कूल के ताले टूटे मिलने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विद्या सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुष्यंत यादव सहित स्टाफ दंग रह गया। चोरी की घटना की खबर पर गांव के लोग भी एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


तीसरी चोरी की घटना बिछोरागंज के प्राथमिक विद्यालय की है। यहां के प्रधानाध्यापक मिथुन यादव ने डायल 112 पर सूचना दी। तीनों चाेरी की घटनाओं की तहरीर थाना अलीगंज में दी गई है। तीनों स्कूल के ताले तोड़कर चोर रसोई में रखा गैस सिलिंडर, अनाज आदि सामान चोरी कर लगे गए हैं।

इससे पहले चोर क्षेत्र के गांव हत्सारी, नगला सावा, रायपुर, बिल्सड़, नगला रटे आदि विद्यालयों को निशाना बना चुके हैं। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस की टीम लगाकर स्कूलों को निशाना वाले गैंग का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें