सेमफॉर्ड पब्लिक स्कूल नदरई कासगंज में समर कैंप के चलते सोमवार सुबह मारहरा से बच्चों को लेने जा रही स्कूली बस स्टेयरिंग फेल होने के चलते हजारा नहर में गिरने से बच गई। बस के नहर पुल में बीच में फंसे रहने के कारण एक घंटे तक मारहरा मिरहची मार्ग बाधित रहा। वाहनों को दूसरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा।
सोमवार सुबह सात बजे सेमफॉर्ड स्कूल की बस नदरई से मारहरा स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी। जैसे ही बस मिरहची-मारहरा के बीच स्थित हजारा नहर पुल पर पहुंची तभी अचानक बस चालक को नींद आ जाने के चलते पुल में बनी ईंटों की रेलिंग से टकरा गई, गनीमत रही कि उसमें बच्चे नहीं थे।
रेलिंग काफी पुरानी थी। जबकि चालक का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस खराब हो गई थी। वहीं बीच पुल में बस के फंस जाने के कारण एक घंटे तक मारहरा मिरहची का आवागमन बाधित रहा। इससे पहले भी इसी स्कूल की बस हजारा नहर में गिरने से बच गई थी।
बस नहर पुल पर जाकर स्टेयरिंग फेल होने पर खराब हो गई थी, जिसे चालक सही कर रहा था, नींद आने से हादसा होते-होते बच गया यह बात गलत है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, न ही बस में बच्चे बैठे थे।
-वैभव अग्रवाल, प्रबंधक