फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अगरैया जमुनाई में 8 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकास खंड अलीगंज की ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा हैंडपंपों को लगवाने, उनकी मरम्मत कराने और इंटरलॉकिंग के कार्य में करीब 8 लाख रुपये का गबन किया गया है। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को ग्राम प्रधान, सचिव व अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड अलीगंज की ग्राम पंचायत अगरैया जमुनाई के ग्राम प्रधान इसरार खां द्वारा ग्राम पंचायत में 213 हैंडपंप लगवाने व उनकी मरम्मत करने और इंटरलॉकिंग के कार्य में 8 लाख 25 हजार 6 सौ 86 रुपये का गबन किया गया।
वहीं ग्राम पंचायत में नियम विरुद्ध कार्य कराने व सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) आलोक कुमार प्रियदर्शी ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं कि तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव, अवर अभियंता व ग्राम प्रधान इसरार खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें