फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 रुपये डायट का फिर भी मिल रही बिना घी की रोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। क्वारंटीन सेंटर पर भर्ती संदिग्धों को एक सब्जी के साथ बिना घी लगी पांच रोटी खाने में दी जा रही हैं। वहीं, शासन की ओर से एक संदिग्ध का एक समय का खाने का 40 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी संदिग्धों को मानक के अनुरूप खाना नहीं मिल रहा है। वहीं, स्टाफ को दो सब्जी के साथ चुपड़ी रोटी खाने को दी जा रही है।
विज्ञापन

एक डिग्री कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां संदिग्धों को भर्ती कर उनका सैंपल जांच के लिया जाता है। इसके बाद सैंपल को अलीगढ़ जांच के लिए भेज देते हैं। वहीं, संदिग्ध को 14 दिन तक क्वारंटीन करते हैं। इस समय सेंटर पर 89 संदिग्धों को क्वारंटीन किया गया है।
वहीं, शासन द्वारा इनके खाने की व्यवस्था भी की गई है। आदेश किया था कि क्वारंटीन सेंटर में रह रहे प्रत्येक संदिग्ध पर एक टाइम के भोजन पर 40 रुपये खर्च किया जाए, लेकिन जिले में संदिग्धों पर 40 रुपये भी खर्च नहीं किए जा रहे हैं। संदिग्धों को एक सब्जी के साथ पांच रोटी का पैकेट बनाकर खाने में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं रोटी बिना घी की दी जा रही है। ऐसे में क्वारंटीन किए गए संदिग्ध परेशान हैं। उनका कहना है कि खाना भी समय से नहीं मिलता है। सुबह चाय के बाद नाश्ता देते हैं। वहीं 12:00 बजे के बाद खाना मिलता है, जबकि रात का खाना 8 बजे के बाद मिलता है ।
क्वारंटीन सेंटर पर संदिग्धों को खाना मानक के अनुसार ही दिया जा रहा है। संदिग्ध खाने की शिकायत कर रहे हैं। इस संबंध में ठेकेदार से जानकारी की जाएगी। वहीं, उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. बीडी घिरौरिया, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें