फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन माह : मंदिरों में सफाई शुरू, भक्तों में उत्साह

Thu, 30 Jul 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार से शुरू हो रहे पवित्र श्रावण मास की तैैयारियां तेज हो गई हैं। शिवालयों एवं अन्य मंदिरों में सफाई स्वच्छता व रंगाई पुताई का दौर शुरू हो गया है। वहीं श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

पवित्र सावन मास को लेकर लोगों में उत्साह है। शहर के प्रसिद्ध शिवालयों में आने वालों दिनों की तैयारियां जारी हैं। जनपद के परसोन महादेव मंदिर, जलेसर के इच्छेश्वर महादेव मंदिर, शहर के  प्रसिद्घ कैैलाश महादेव मंदिर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। महीने में पड़ने वाले सोमवारों को पूजा अर्चना के साथ यहां जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ेगी। मेलों जैसा माहौल रहेगा। शहर के कैलाश महादेव मंदिर पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

सड़कों पर दिखेगा कांवड़ियों का रेला
पवित्र माह में कांवड़ियों का जोर रहेगा। प्रदेश से ही नहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश तक के कांवड़िये कछला व सोरों घाट पर जल भरने आते हैं। ऐसे में शहर के कुछ खास मार्ग जीटी रोड, रेलवे रोड, कासगंज रोड आदि पर कांवड़ियों का हुजूम रहेगा। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालु कावंरियों के सम्मान में शिविर लगाकर उनकी आव भगत करते हैं।
विज्ञापन


श्री कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को अब धूप व बारिश के दिनों में भी दर्शन करने में परेशानी नहीं होगी। अब वे पूर्व की भांति भक्तों को ऊपर सीढ़ियों एवं परिक्रमा पर भीगना नहीं होगा। मंदिर के प्रमुख महंत पंडित धीरेंद्र झा ने बताया कि एक शिव भक्त बिना नाम बताए परिसर की शेडिंग करा रहे हैं।

पवित्र श्रावण मास में शहर के सभी मंदिरों के निकट सफाई स्वच्छता की विशेष व्यवस्थाएं रखी जाएंगी। पूजा स्थलों के मार्ग पर सफाई के साथ ही चूना डलवाने के भी आदेश दिए हैं। कहीं भी गंदगी की सूचना मिलने पर सफाई टीमें पहुंचेंगी।
विज्ञापन

राकेश गांधी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें