गुरुद्वारे में बुधवार को बैसाखी पर्व पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया।
ज्ञानी सोहन सिंह, प्रेम सिंह ने सभी धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए। सोहन सिंह महाराज ने पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैसाखी उत्साह हर्ष उल्लास का पर्व है। पर्व हमें आपस में प्रेम भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि बैसाखी के दिन ही गुरु गोविंद राय ने आनंदपुर साहिब के केसगढ़ में खालसा पंथ की स्थापना की थी। खालसा के जरिये गुरु जी ने जात-पात से ऊपर उठकर समाज में एकता-समानता का संदेश दिया। ज्ञानी जी महाराज ने कहा कि हम सब को भी उनके जीवन से शिक्षा लेने की जरूरत है। इस दौरान शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, भूटा सिंह, रमनदीप सिंह, प्रभादीप सिंह, हरप्रीत सिंह, जसमीत कौर, मनप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।