नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में बीते दिनों संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए। जिले में बेरोजगारों की फौज इतनी बड़ी है कि जिले भर में 199 पदों के लिए 10624 लोगों ने आवेदन किया है। नगर पालिका परिषद एटा में 120 पदों के लिए 8200 आवेदन आए हैं। कुल आवेदकों में एक हजार से ज्यादा महिला अभ्यर्थी हैं। इसके चलते भर्ती प्रक्रिया में कड़ा मुकाबला है।
आवेदन मिलने के बाद अब नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालयों में फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो कि नालों में सफाई करने उतरेंगे। नगर पालिका एटा के अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज का कहना है कि सफाईकर्मी भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। फीडिंग के बाद चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
----
सेवायोजन कार्यालय में बढे़ पंजीकरण
संविदा सफाईकर्मी भर्ती के चलते सेवायोजन विभाग में पंजीकरण की बाढ़ आ गई है। आवेदन में सेवायोजन विभाग में पंजीकरण की अनिवार्यता होने कारण विभाग मेें पांच अगस्त तक 1346 पंजीकरण हो चुके हैं। जिन्हें विभागीय स्तर पर स्वीकृत कर आगे बढ़ा दिया गया है।
----
ये है आवेदनों की स्थिति
निकाय पद आवेदन
नगर पालिका एटा 120 8200
नगर पालिका मारहरा 010 0252
नगर पालिका अलीगंज 013 0785
नगर पालिका जलेसर 016 0559
नगर पंचायत राजा का रामपुर 006 0120
नगर पंचायत जैथरा 007 0203
नगर पंचायत सकीट 013 0319
नगर पंचायत निधौलीकलां 001 0099
नगर पंचायत अवागढ़ 013 0087
----------------------------------------------
कुल 199 10624