पुलिस ने काली नदी से अवैध बालू खनन करते चार खनन माफियाओं को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को काली नदी पर बालू खनन की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख खनन करने में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया। वह भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस को मौके से आधा दर्जन ट्रैक्टर भी मिले। इनमें से दो ट्रैक्टरों पर नंबर अंकित नहीं थे। पुलिस पकड़े लोगों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दिलशाद, नाजिम, मुजीब, जगदीश निवासी नदरई बताया। कोतवाली प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर जब्त कर लिए हैं।