फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेद शिखर: जलेसर-अवागढ़ में जुलूस किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर/अवागढ़। झारखंड स्थित सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने से जैन समुदाय में रोष है। रविवार को जलेसर और अवागढ़ में लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साफ कहा कि शिखर को पर्यटन नहीं बल्कि तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में रविवार को जलेसर में जैन समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। दिगंबर जैन पंचायत के नेतृत्व में मंडी जवाहरगंज से तहसील तक जुलूस निकाला। वहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबंधित ज्ञापन एसडीएम रामनयन सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने की अधिसूचना 10 दिन में निरस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। श्री दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उत्तरांचल दिंगबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री कैलाश चंद्र जैन ने कहा कि सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित करना जैन समाज की आस्था से खिलवाड़ है। नरेंद्र कुमार जैन, महेश चंद जैन, महेंद्र जैन, आनंद जैन, मनोज जैन, महावीर जैन, प्रशांत, सुनील, शरद, आशीष, नीरज, पदम् चन्द्र जैन आदि लोग मौजूद थे।
अवागढ़ में जैन धर्म अनुयायियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुबह के समय अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बाजू में काली पट्टी बांधकर रोडवेज तिराहा से जुलूस निकाला। झारखंड सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। थाने पर पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामनयन सिंह तथा सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर को सौंपा। राजीव कुमार जैन कोको, विनय जैन एडवोकेट, विपिन जैन, सेठी जैन, अविनाश चंद्र, मुकेश जैन, पवन जैन, नीरज जैन, संजीव वार्ष्णेय बंटी, चेयरमैन महेशपाल सिंह, पंकज गुप्ता, रवेंद्र वार्ष्णेय रिंकू, धर्मेंद्रपाल सिंह राजू, सुधीर प्रताप सिंह बंसी वाले, डैनी जैन, अशोक जैन, तरुण जैन, बंटी जैन, दीपक जैन, हर्ष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें