फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में बांटी फफूंदी लगी पेटीज

विज्ञापन
एटा। महिला दिवस के कार्यक्रम में महिलाओं को बांटे गए खाने के डिब्बे में निकले एक्सपाइरी डेट के मट - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रशासन द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में एक्सपायरी पेय और भोजन बांट दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक्सपायर्ड अमूल का मठ्ठा और फफूंदी लगी पेटीज दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र हॉल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा सुदूर क्षेत्र से पहुंची महिलाओं और छात्राओं के लिए लंच पैकट के व्यवस्था की गई थी। पैकेट में पानी की बोतल, दो समोसा, दो खस्ता, एक रसगुल्ला, एक अमूल की छाछ और पेटीज थी। पहले तो पैकेट के वितरण में कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे व्यवहार पर महिलाएं नाराज हो गईं। इसके बाद पैकेट खोलते ही एक्सपायर्ड छाछ, पेटीज पर फफूंदी देखकर महिलाएं भड़क गई। महिलाओं ने विरोध स्वरूप लंच पैकेट कूड़ेदान में फेंक दिए। आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन पर खराब खाना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
नहीं दिया गया एक्सपायर्ड भोजन
खाद्य पदार्थों को देखकर लंच पैकेट में रखा गया है। इसमें से कुछ भी एक्सपायर्ड नहीं था। न ही किसी भी छात्रा से पैकेट वापस लिए गए हैं। ऐसा कुछ नहीं है आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

एसपी वर्मा, प्रोबेशन अधिकारी
एक्सपायर्ड लंच पैकेट बांटने के आरोप गलत हैं। जांच में छाछ की पैकिंग डेट 25 जनवरी है, जो छह माह तक अनुमन्य है। पेटीज ताजा बनवाई गई थीं। रसगुल्ले पर फफूंद नहीं गोले की गिरी लगी है। कुछ लोगों ने आयोजन में हंगामा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सुखलाल भारती, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें