फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कला की परीक्षा में कक्षा 6, 7 और 8 का एक ही प्रश्नपत्र

Thu, 23 Mar 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रहीं है। इसमें तमाम अव्यवस्थाएं बनी हुईं हैं। बृहस्पतिवार को एक और गड़बड़ी प्रकाश में आई। जहां कक्षा छह, सात व आठ का कला का एक ही प्रश्नपत्र भेज दिया गया। अंतर सिर्फ इतना था कि प्रश्नपत्र में ऊपर कक्षा संख्या अलग-अलग पड़ी थी।
विज्ञापन


जनपद में 1691 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में करीब एक लाख 69 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। सरकार परिषदीय स्कूलों पर अधिक ध्यान दे रही है। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। लेकिन व्यवस्थाएं बदल नहीं पा रही हैं। बृहस्पतिवार को स्कूलों में कक्षा दो की हिंदी व तीन की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। जबकि कक्षा चार से आठ तक गणित की परीक्षा हुई।
वहीं द्वितीय पाली में कक्षा तीन से आठ तक कला-संगीत की परीक्षा थी। लेकिन कक्षा छह, सात व आठ का एक जैसा ही प्रश्न पत्र बच्चों को हल करने को मिला। प्रश्न पत्र में प्रश्नों की संख्या पांच थी। बच्चों ने यह बात अभिभावकों को बताई तो अभिभावक शिक्षा की इस व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें