फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो में सवार दरोगा अचेत, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

Thu, 23 Mar 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कासगंज में तैनात दरोगा एक ऑटो को किराए पर लेकर एटा तक आया। रास्ते में अचेत हो गया। बस स्टैंड पहुंचने के बाद ऑटो चालक उसे लेकर चौकी पहुंचा। यहां से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि मलावन क्षेत्र में जसराना का युवक बेहोशी और घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसको भी भर्ती कराया गया है। पुलिस लाइन कासगंज में तैनात उप निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे नदरई गेट से ऑटो को किराए पर लेकर एटा के लिए निकले थे। रास्ते में किसी कारण अचेत हो गए। इसके बाद चालक रोडवेज बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचा। यहां ऑटो चालक ने दरोगा को बेहोश होने की बात बताई। तब पुलिस के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ऑटो चालक ने पुलिस कर्मियों को बताया कि इनके पास काफी रुपये भी हैं। ऐसा न हो कि कोई निकाल ले। तब पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने जेब को देखा तो 50 हजार रुपये निकले। चालक ने बताया कि वह 300 रुपये में कासगंज से एटा के लिए तय होकर उन्हें लाया था। पुलिस कर्मियों ने मिली रकम में से ऑटो चालक को 300 रुपये किराया दिया।
वहीं, थाना व कस्बा मलावन के पास बाईपास पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जो काफी घायल था। इसको पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को होश में आने पर परिजन को बुलाया गया। पिता श्यामवीर सिंह निवासी गोसपुरा थाना जसराना जिला फिरोजाबाद ने बताया कि बेटा नीतेश गुरुग्राम में अपने मौसेरे भाई मनोज के पास से 21 मार्च की शाम को चला था। बेटा अभी पूरी तरह से होश में नहीं है। जहरखुरानों ने लूटकर यह हालत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें